पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोन टेपिंग के मामले में डीजीपी से पूछताछ

फोन टेपिंग के मामले में डीजीपी से पूछताछ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला. भाजपा सरकार के वक्त हुए बहुचर्चित फोन टेपिंग मामले में स्टेट विजिलेंस एडं एंटी करप्शन ब्यूरो ने डीजीपी होमगार्ड आईडी भंडारी से पूछताछ की। विजिलेंस के एसपी वीरेंद्र तोमर होमगार्ड हेड क्वार्टर गए और वहां पर उनसे पूछताछ की।

विजिलेंस के डीआईजी अरविंद शारदा ने बताया कि डीजी भंडारी से पूछताछ की है। पुलिस के कुछ और अफसरों से जल्द पूछताछ की जाएगी। भंडारी पर आरोप हैं कि भाजपा सरकार के दौरान जब वह सीआईडी के मुखिया थे। उस वक्त कई लोगों के टेलीफोन गृह विभाग की परमिशन लिए बिना टेप किया गए।

विजिलेंस के अफसर इस मामले की जांच में ज्यादा दिलचस्पी इस लिए नहीं दिखा रहे थे। चूंकि विभाग के कई आलाअफसर इसमें फंसे हुए थे। विदित हो कि कांग्रेस जब विपक्ष में थी तो उस वक्त वीरभद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास, डीजीपी होमगार्ड आईडी भंडारी सहित कई अफसरों पर अवैध रूप से फोन टेपिंग के आरोप लगाए थे।