पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम ने बर्फ हटाने में दिखाई चुस्ती

नगर निगम ने बर्फ हटाने में दिखाई चुस्ती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
बर्फ हटाने के काम में निगम प्रशासन ने इस बार खासी चुस्ती दिखाते हुए सुबह 11 बजे तक शहर की प्रमुख सड़कों और रास्तों से बर्फ हटाई। बुधवार रात को हुई ताजा बर्फबारी को देखते हुए निगम प्रशासन ने सुबह ही सभी कर्मचारियों और मशीनरी को बर्फ हटाने के कार्य में लगा दिया था। प्रशासन ने सबसे पहले अस्पतालों को जाने वाली सड़कों और रास्तों को प्रमुखता के आधार पर लगाया और इसके बाद अन्य रास्तों पर मजदूरों को बर्फ हटाने के कार्य में लगाया। पिछली बार हुई बर्फबारी को देखते हुए निगम प्रशासन ने पहले से ही बर्फबारी होने पर प्रयोग में लाई जाने वाली मशीनरी और मजदूरों की टोलियां तैयार करके रखी थी, जिससे इस बार लोगों को बर्फ की वजह से ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा।
रोबोट और जेसीबी
ज्यादा मददगार
बर्फ हटाने के लिए निगम प्रशासन ने एक रोबोट मशीन खरीद रखी है, जो कि तंग सड़कों में भी आसानी से जाकर सड़कों से बर्फ हटाने का बड़ी कुशलता से करती है। इस मशीन के आ जाने से निगम प्रशासन को ज्यादा मजदूरों की जरूरत भी नहीं पड़ती और बर्फ को जल्दी से हटाया जाता है। निगम प्रशासन ने रोबोट की मदद से मालरोड, रिज, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी रोड, स्टेट बैंक, लांगवुड और यूएस क्लब वाली सड़कों से बर्फ हटाई। इसके अलावा जेसीबी मशीन को भी बड़ी सड़कों से बर्फ को हटाने के लिए प्रयोग में लाया गया।




सुबह से ही बर्फ हटाने में जुट गए थे कर्मचारी

बर्फबारी के लिए किए पुख्ता इंतजाम

॥निगम सह आयुक्त नरेश ठाकुर का कहना है कि उन्होंने पहले ही बर्फबारी के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर रखे थे, जिससे बर्फ को तेजी से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन आगे भी बर्फ बारी से निपटने के लिए तैयार हैं और प्रशासन ने एक्सट्रा मजदूरों को भी ठेके में लिया है। इसके अलावा जेसीबी और रोबोट मशीन से भी बर्फ को हटाया जाएगा।