पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाथपा झाकड़ी को सिल्वर व ब्रॉन्ज शील्ड

नाथपा-झाकड़ी को सिल्वर व ब्रॉन्ज शील्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला. एसजेवीएनएल के 1,500 मेगावाट के नाथपा-झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की ओर से लगातार तीसरी बार वर्ष 2012-13 में सिल्वर और वर्ष 2011-12 के लिए ब्रॉन्ज शील्ड के लिए चयनित किया गया है। इससे पूर्व सब स्टेशन को सराहनीय निष्पादन के लिए वर्ष 2010-11 में गोल्ड शील्ड से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से चार फरवरी को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा। सीएमडी आरपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2003-2004 से प्रचालन के बाद विद्युत स्टेशन ने वर्ष 2011-12 के दौरान 7610 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया रिकार्ड स्थापित किया।