- Hindi News
- जून से धर्मपुर, सराहां समेत प्रदेश में खुलेंगे नौ कॉलेज
जून से धर्मपुर, सराहां समेत प्रदेश में खुलेंगे नौ कॉलेज
कुलदीप शर्मा - शिमला
प्रदेश में जून, 2014 से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र से नौ नए डिग्री कॉलेज खुलेंगे। इसके लिए प्रत्येक कॉलेज को प्रिंसिपल सहित 18 लोगों का स्टाफ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने जिन कॉलेजों को खोलने को मंजूरी प्रदान की है, उसमें कांगड़ा और सिरमौर जिला में एक-एक, सोलन और शिमला जिला में दो-दो एवं मंडी जिला में तीन डिग्री कॉलेज खुलेंगे। इसमें कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां, मंडी जिला के रिवालसर, लड़भोड़ल, संधोल, सोलन जिला के धर्मपुर और दिग्गल, सिरमौर जिला के सराहां, शिमला जिला के ननखरी और कुमारसैन में कॉलेज खुलेंगे।
इसमें से अधिकांश कॉलेज वह है, जिसे कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने पर ढांचागत सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए बंद कर दिया था। कॉलेज में सात विषय शुरू होंगे। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, समाजशास्त्र, गणित, अर्थ शास्त्र एवं संस्कृत विषय की कक्षाएं शुरू होगी। नए कॉलेज के लिए 18 लोगों का स्टाफ मिलेगा। इसमें एक प्रिंसिपल, सात असिस्टेंट प्रोफेसर, एक कॉलेज कैडर लाइब्रेरियन, एक अधीक्षक ग्रेड-टू, एक सीनियर असिस्टेंट, दो क्लर्क, तीन चपड़ासी एवं दो चौकीदार शामिल है