- Hindi News
- हेली टैक्सी योजना में कंपनियां नहीं ले रही दिलचस्पी
हेली टैक्सी योजना में कंपनियां नहीं ले रही दिलचस्पी
भास्कर न्यूज - शिमला
प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टि से शुरू की जाने वाली हेली टैक्सी योजना सिरे चढ़ती नजर नहीं आ रही है। पर्यटन विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी हेली टैक्सी मुहैया करवाने वाली कंपनियां राज्य में आने को तैयार हो रही हैं। विभाग के निदेशक की अगुवाई में कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुका है, जिसमें कंपनियों ने विचार-विमर्श करने के बाद अपनी शर्तें भेजना को कहा था। बैठक को हुए दो महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन कंपनियों ने न तो विभाग को अपनी शर्तें भेजी हैं और न ही दोबारा कोई संपर्क बनाया है। विभाग ने कंपनियों को रिमाइंडर लेटर भी भेजे, लेकिन कंपनी और इन पत्रों का कोई भी जबाव नहीं दिया गया है। विभाग ऐसे तीन-चार रिमाइंडर कंपनियों को भेज चुका है।
कंपनियों की हामी के बाद ही तैयार होगा प्रारूप
हेली टैक्सी योजना के लिए विभाग ने अभी तक कोई प्रारूप भी तैयार नहीं किया है। योजना का प्रारूप तभी तैयार होगा जब कंपनियं हेली टैक्सी सुविधा देने के कि लिए तैयार होंगी। उनकी ओर से रखी जाने वाली शर्तों के बाद विभाग अगला कदम उठाएगा।
शुरू होने से पहले ही संकट
वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि यह योजना शुरू होने से पहल ही दम तोड़ती नजर आ रही है। गौरतलब है कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भी हेली टैक्सी योजना शुरू की थी, लेकिन इन हेली टैक्सियों का किराया अधिक होने के अलावा अन्य कारणों से लोग इनमें सफर नहीं कर रहे थे।
इसके अलावा हैलीकॉप्टर के उतरने के लिए हेलीपेड की पूरी सुविधा न होने से हेली टैक्सी की सुविधा मुहैया करवाने वाली कंपनी ने सेवाएं देने से मना कर दिया, जिसके कारण यह योजना बंद हो गई थी। ऐसे मेें हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग द्वारा की जा रही पहल से योजना पर संकट के बादल छाए जा रहे हैं।