पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजन पूरा करने के लिए फीस वृद्धि जरूरी नहीं

विजन पूरा करने के लिए फीस वृद्धि जरूरी नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
एसएफआई जिला शिमला इकाई का कहना है कि यूनिवर्सिटी का विजन-20 फीस वृद्धि कर पूरा नहीं हो सकता है। इसके लिए नई योजनाएं तैयार करने की जरूरत है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएफआई के जिला सचिव चंद्रकांत वर्मा का कहना है कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर कुलपति 25 फीसदी फीस बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। विजन पूरा करने के नाम पर छात्रों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। वर्ष 2013 के सत्र मेें 10 फीसदी फीस बढ़ाई गई थी। इस वर्ष 15 फीसदी अधिक फीस बढ़ाने की तैयारी की गई है।