पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 45 फीसदी अंकों की शर्त हटाए सरकार

45 फीसदी अंकों की शर्त हटाए सरकार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ ने केंद्र की तर्ज पर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृति की आयु 60 साल करने की मांग की है। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के महासचिव लाल चंद चंदेल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर 45 फीसदी अंकों की शर्त को हटाने की मांग की है। मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर ने संघ की तरफ से सरकार से जल्द इस मांग को पूरा करने की मांग की है। साथ ही पैरा टीचरों की सेवाएं जल्द नियमित करने, जुलाई, 2013 से दस फीसदी महंगाई भत्ता देने, अनुबंध शिक्षकों की सेवाएं पांच साल बाद नियमित करने, शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द भरने एवं लंबित पड़ी अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने जिला स्तर पर साइंस कंसलटेंट के पद सृजित करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर, महासचिव राजेंद्र ठाकुर, वेब सचिव नरेश ठाकुर, प्रेस सचिव डॉ. राम गोपाल, दिनेश डोगरा और राजेश कटवाल ने संयुक्त बयान में यह मांग की। शिक्षक नेताओं ने जुलाई, 2013 से डीए की दस फीसदी किस्त देने, विज्ञान प्रवक्ताओं को प्रायोगिक भत्ता देने और स्कूलों में विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ाने की मांग की है, ताकि छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढऩे के अवसर मिल सके।



लेक्चरर एसोसिएशन की बैठक



हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन जिला शिमला की बैठक जिला अध्यक्ष हरि शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पैरा टीचरों की सेवाएं नियमित करने की मांग की है। साथ ही शशि भूषण शेखरी को शिक्षा निदेशक बनाए जाने पर बधाई दी है। बैठक में शिक्षक नेता एमएल टेक्टा, डॉ. संजोग भूषण, डॉ. अश्विनी, केदार रांटा, लोकेंद्र नेगी, नरेंद्र शर्मा, नरेंद्र वल्याणी, राजेंद्र चोपड़ा, रामलाल शर्मा, राजेंद्र खशिया, रणधीर राठौर और रमेश चंद ने भी भाग लिया।