तीन साल में रेग्युलर करो
भास्कर न्यूज - शिमला
अनुबंध कर्मियों ने पंजाब के तर्ज पर वेतन देने की मांग की है। विभिन्न विभागों में काम करने वाले अनुबंध कर्मचारियों ने शिमला में एक बैठक कर अपनी मांगों के बारे में चर्चा की। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा कर इन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के बारे प्रस्ताव पास किया। आबकारी एवं कराधान विभाग कर्मचारी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीडी राव का कहना है कि बैठक का आयोजन कर्मचारियों को आ रही समस्याओं और मांगों के बारे में चर्चा करना है और इसके बाद आगे क्या करना है उसके बारे में रणनीति बनाई गई। बैठक में कर्मचारियों ने मांग पत्र तैयार करने बारे राय दी और जल्द ही प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को यह मांग पत्र सौंपेगा।