पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा को वार्डों में मजबूत करने की रणनीति बनाई

भाजपा को वार्डों में मजबूत करने की रणनीति बनाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
भाजयुमो ने गुजरात के नर्वदा नदी के तट पर बनने वाली सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के लिए रुल्दूभट्टा, कृष्णानगर वार्ड और कसुम्पटी में लौह संग्रहण एवं मिट्टी एकत्र की। भाजपा शिमला मंडल की रुल्दूभट्टा वार्ड में आयोजित बैठक में भाजपा को वार्डस्तर पर मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई। इसके अलावा वार्ड में सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्मृति में गुजरात के नर्मदा नदी के तट पर बनने वाले विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लौह संग्रहण एवं मिटटी एकत्रित की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रवण शर्मा ने की। इस अवसर पर रुल्दूभट्टा वार्ड पार्षद सरोज ठाकुर, संजीव ठाकुर, जसविंद्र सिंह, सुरेश, अजय पराशर, सुशील तथा रणजीत राणा शामिल थे। कृष्णानगर वार्ड में भी सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति को लेकर लौह संग्रहण एवं मिट्टी एकत्र की गई। इस अवसर पर रजनी सिंह, विट्टू पाना, राहुल घारू, मोहित भाटिया, संदीप, रवि, राज कुमार, सूरज, राजीव, अनिल कुमार, मीना, अमरजीत, राधा, राजेंद्र काली, राजेंद्र राजू, संतोष उर्मिला, पाल सिंह सुनील कुमार तथा सन्नी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
भाजपा कसुम्पटी मंडल मल्याणा, पुजारली, रझाणा पंचायतों और कसुम्पटी और न्यू शिमला वार्ड में लौह संग्रहण किया गया तथा देव स्थलों की मिटटी एकत्रित की गई। कसुम्पटी मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने कहा कि जिस तरह सरदार पटेल ने देश की 522 रियासतों एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया उनकी यादों को संजोए रखने के लिए तथा देश में एकता का संदेश देने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कर रहे हैं जिसके लिए पूरे देश की पंचायतों एवं प्रतिष्ठित देव स्थलों से लौह संग्रहण एवं मिटटी एकत्रित कर गुजरात पहुंचाई जाएगी।
इस कार्यक्रम में प्रेम ठाकुर, मल्याणा पंचायत के प्रधान हुकम चन्द, देवानंद, चेत राम चौधरी, महेंद्र लाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, सुरेश शर्मा, राजेश कश्यप, हरीश राणा, पार्षद कुसुम ठाकुर, अनिता ठाकुर, कपिल ठाकुर, प्रदीप शांडिल, भगत सिंह ठाकुर, विजय परमार, राजेंद्र डोगरा सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।