सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया
शिमला - फस्र्ट बटालियन जुनगा के जवानों ने साधुपूल में जाकर लोगों को सफाई के बारे में जागरूक किया। जवानों ने खुद भी बाजार में फैले पॉलीथीन और दूसरे कचरे का स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हटाया। इस दौरान बटालियन कमांडेंट आईपीएस सुनील कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों को स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को बताया गया कि सफाई न रखने से जहां गंदगी फैलती है वहीं, बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। सफाई अभियान में 50 से ज्यादा जवानों ने हिस्सा लिया। इस अभियान में ग्रामीणों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। ग्रामीणों ने कहा कि इसके बाद वे खुद ही साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे।