पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजी संजय कुमार ने लिया गणतंत्र दिवस परेड का जायजा

डीजी संजय कुमार ने लिया गणतंत्र दिवस परेड का जायजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए पुलिस जवानों ने वीरवार को भी जमकर तैयारी की। इन जवानों ने रिज और मालरोड पर परेड कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पुलिस महानिदेशक संजय कुमार भी परेड की तैयारियां का जायजा लेने के लिए दोपहर के समय रिज मैदान पहुंचे।
उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और अफसरों को कुछ दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर आईजी साउथ रेंज जीडी भार्गव, पुलिस अधीक्षक शिमला अभिषेक दुल्लर, एएसपी सिटी संदीप धवल, डीएसपी हेडक्वार्टर भजन देवी नेगी भी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल सभी 19 टुकडिय़ां शुक्रवार को भी अभ्यास जारी रखेगी।