रेडिएशन के कारण कम हो रहे पक्षी
शिमला - बाहरा विश्वविद्यालय के एक शोध में सामने आया है कि सोलन जिलों में पक्षियों की घटती संख्या का कारण टावर से फैलने वाले रेडिएशन है। यूनिवर्सिटी के ईसीई विभाग के प्रो. रतिश कुमार का कहना है कि शोध में सामने आया है कि सोलन के उन स्थानों में जहां अधिक विद्युत चुंबकीय तरंगें दर्ज की गई हैं वहां, पक्षियों की उपस्थिति लगभग न के बराबर है। बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके बंसल का कहना है कि वे पर्यावरण व वन मंत्रालय के साथ प्रौद्योगिकी के उपयोग में वृद्धि के मद्देनजर पक्षियों के जीवन को बचाने के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने को आवेदन किया हुआ है। परियोजना का बुनियादा ढांचा यूनिवर्सिटी प्रदान करेगी।