पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवदार की तस्करी में पुलिस ने गिरफ्तार किया ट्रक मालिक

देवदार की तस्करी में पुलिस ने गिरफ्तार किया ट्रक मालिक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
सुन्नी एरिया से लाखों रुपए की अवैध लकड़ी गायब करने के आरोपी ट्रक मालिक हेतराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुन्नी पुलिस की एक टीम ने वीरवार को आरोपी हेतराम को मढोलघाट के पास से हिरासत में ले लिया। बाद में इससे लंबी पूछताछ भी की गई जिसमें इसने बताया कि चार कश्मीरी लोगों की मदद से उसने देवदार की लकड़ी बेचने की साजिश रची थी। ये लोग जंगल में लकड़ी काटने और इसे ट्रक तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस की एक टीम आरोपी को लेकर इसके साथियों की तलाश में भी जुट गई है। इस एरिया में पिछले काफी समय से देवदार की अवैध तस्करी करने का पुलिस का अंदेशा अब और पुख्ता हो गया है। पुलिस का कहना है जल्द ही यह भी पता लग जाएगा कि आखिर कहां पर यह कटान किया गया है। इस गिरोह में अब तक पांच लोगों की संलिप्तता सामने आ चुकी है, लेकिन आने वाले दिनों में और भी कई लोगों के इस कारोबार में शामिल होने के खुलासे हो सकते हैं।
पुलिस के अनुसार यह महंगी लकड़ी ऐसे एरिया में जाकर मनमाने दाम पर बेची जा रही है जहां देवदार नहीं पाया जाता है। पुलिस ने बुधवार सुबह तत्तापानी के साथ लगते बजूरी नाला के पास नाका लगाकर तीन लाख रुपए की यह लकड़ी बरामद की थी। इस दौरान ट्रक चालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वीरवार को चालक को भी पकड़ लिया। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच चल रही है।



पुलिस का दावा, कश्मीरी खान भी है शामिल