पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों के समर्थन में आई एससीए

कर्मचारियों के समर्थन में आई एससीए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला - एचपीयू की एससीए भी गैर शिक्षक कर्मचारियों के समर्थन में आ गई है। एससीए का कहना है कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है, जबकि प्रशासन उनकी मांगों को अनसुना कर रहा है। एससीए अध्यक्ष राजन हारटा का कहना है कि परीक्षाओं के दौरान कर्मचारियों पर काम का अधिक बोझ डाला जाता है। इस दौरान अवकाश के दिनों में भी कर्मचारियों से काम लिया जाता है। पदों के रिक्त होने के कारण यह परेशानी ज्यादा आ रही है। उनका कहना है कि सेवानिवृत कर्मचारियों को भी उनके लाभ नहीं दिए जाते हैं। एससीए सचिव पियुष सेहवाल का कहना है कि छात्र कर्मचारियों की हक की लड़ाई में पूरा साथ देने को तैयार है। उनका कहना है कि प्रशासन को कर्मचारियों की सभी 26 मांगों को मानना होगा।