- Hindi News
- चाइल्ड लाइन संस्था को बड़ागांव में मिली दस साल की बच्ची
चाइल्ड लाइन संस्था को बड़ागांव में मिली दस साल की बच्ची
भास्कर न्यूज - शिमला
चाइल्ड लाइन संस्था को बड़ागांव के पास से एक नाबालिग बच्ची मिली है। नेपाल मूल की यह बच्ची करीब आठ साल की बताई जा रही है। संस्था ने इसे दुर्गापुर आश्रम भेज दिया है। जानकारी के अनुसार यह बच्ची बीसीएस में किसी के घर पर काम करती थी। इसका पिता इसे यहां काम करने के लिए छोड़ गया था। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि घर का मालिक उसे बहुत मारता था और इसलिए वह बुधवार दोपहर को घर से भाग गई। वह पैदल चलते-चलते बड़ागांव पहुंची। यहां रात को एक व्यक्ति ने इसे अपने घर पर रखा। वीरवार सुबह इसे आंगनबाड़ी भेजा जहां की मैडम ने वार्ड मेंबर के जरिए पुलिस को बच्ची की सूचना दी। पुलिस इसे थाने ले आई लेकिन इसने कुछ नहीं बताया। बाद में चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई। संस्था की समन्वयक मीनाक्षी शर्मा थाने पहुंची और इसे अपने दफ्तर ले आई। यहां इसकी काउंसलिंग की गई जिसमें इसने सारी बात बताई। बाद में इसे दुर्गापुर बाल आश्रम भेज दिया गया। संस्था का कहना है कि जल्द ही इसके अभिभावकों को भी इसकी सूचना दी जाएगी। फिलहाल न्यू शिमला पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है जिसके घर पर यह काम करती थी।