50 बसें रूटों पर नहीं चली
ठ्ठ बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 22 एक बार फिर से बंद हो गया है। अपर शिमला में करीब 50 बसें ताजा हिमपात के कारण रूटों पर नहीं चल पाई। ग्रामीण रूट पूरी तरह से प्रभावित हुए है।
सेंटीमीटर बर्फबारी कल्पा में दर्ज की गई है। शिमला में भी आठ सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।
बर्फ का इंतजार ... ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई है, वहीं लोअर बेल्ट को अभी भी बर्फ का इंतजार है। यहां पर बर्फबारी नहीं हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों को जहां फायदा हुआ है, वहीं लोअर बेल्ट में नमी पूरी होने में अभी समय है। यदि लोअर बेल्ट में बर्फबारी होती है तो बागवानों को फायदा हो सकता है।
देर से चली बसें... शिमला के लोकल रूटों पर बसों की आवाजाही सुबह के समय नहीं हो पाई। हालांकि 10 बजे के बाद कुछ मार्गों को छोड़कर अन्य पर यातायात सामान्य हो गया। दुधली, कुफ्टाधार, समरहिल, पंथाघाटी, टूटु, विकासनगर, न्यू शिमला, संजौली वाया छोटा शिमला मार्ग पर देरी से वाहन चले।
मार्ग पर बर्फ जमी... रामपुर और रोहडू मार्ग पर भारी बर्फ जमने के कारण लोगों को शहर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। खड़ापत्थर, खिड़की, नारकंडा में बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। एचआरटीसी प्रबंधन रोहडू के लिए वाया शिलाई और रामपुर के लिए बसंतपुर बसें भेजी गई।
ठ्ठ लक्कड़ बाजार और मुख्य बस स्टैंड को जाने वाले रास्तों पर अभी भी बर्फ जमी हुई है। सुबह और शाम के समय रास्तों पर कोहरा अधिक जमने से लोगों को चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आईजीएमसी मार्ग पर बर्फ जमने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ रही है। लक्कड़ बाजार में कोहरा जमने से भी दिक्कतें बढ़ी हैं।