पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑपरेटर्स की भूख हड़ताल, सीटू का समर्थन

ऑपरेटर्स की भूख हड़ताल, सीटू का समर्थन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
ऑल कॉमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों की क्रमिक भूख हड़ताल शुक्रवार को १०वें दिन में प्रवेश कर गई। वहीं सीटू कार्यकर्ता भी कमेटी के समर्थन में आ गए है। शनिवार को भूख हड़ताल पर रमेश ठाकुर और रघुनाथ बैठे। कमेटी शनिवार को मंडी में प्रदेश स्तरीय बैठक करेगी, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जीतराम शर्मा का कहना है कि परिवहन मंत्री जीएस बाली ने उनके साथ धोखा किया है। बेवजह की शर्तें रखी गई है, जिसका कोई मतलब ही नहीं है। बीते दिन हुई केबिनेट की बैठक में भी ऑपरेटर्स की मांगों को पर कोई चर्चा नहीं हुई है। उनका कहना है कि अब सभी ऑपरेटर्स को बैठक में बुलाया गया है। यदि सारे ऑपरेटर्स 27 जनवरी से अनिश्तिकालीन हड़ताल करने के लिए अपनी सहमति जताते हंै, तो फिर से हड़ताल की जाएगी। इस दौरान किसी तरह की डेडलाइन सरकार को नहीं दी जाएगी। जब तक मांगें पूरी नहीं होती है, वह आंदोलन जारी रखेंगे।




ये है मांगें

कमेटी ने सरकार के सामने मांग रखी है कि वह छह से 11 गुणा बढ़ाए गए टैक्स को कम करें। चार सीटर, आठ सीटर और अन्य वाहनों पर लगाए गए टैक्स को घटाएं। इसके अलावा 12 साल के बजाए परमिट की अवधि 15 साल करने की मांग की है। निजी वाहनों को टैक्सियों के तौर पर रोक लगाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, लाइसेंस ट्रेनिंग फीस में कमी करने, शिमला के ट्रैफिक प्लान को लागू करें, मैक्सी कैब को परमिट देना आरंभ करने जैसी मांगें रखी है।



टैक्स बढ़ोतरी सहन नहीं होगी: सीटू

सीटू ने ऑल कॉमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरटीओ कार्यालय के बाहर सीटू कार्यकर्ताओं और ऑपरेटर्स को संबोधित करते हुए जिला महासचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा कि प्रदेश भर के लगभग दो लाख लोग टैक्सी कारोबार से जुड़े है। ऐसे में 11 गुणा टैक्स वृद्धि से उनको अपना घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। परिवहन मंत्री न तो टैक्सी ऑपरेटर्स की सुन रहे है और न ही आम लोगों की बात मान रहे है। उनका कहना है कि यदि सरकार टैक्स बढ़ोतरी वापस नहीं ली तो वह आंदोलन तेज कर देंगे। प्रदर्शन के दौरान रमांकांत मिश्रा, बालक राम, प्रेम चंदेल, चुन्नी लाल, शेर सिंह, सुरेंद्र नेगी, राजेंद्र, महेंद्र, मदन भी मौजूद थे।

मांगों पर अड़े - टैक्स बढ़ोतरी पर ऑल हिमाचल कॉमर्शियल व्हीकल संघर्ष समिति आज मंडी में बनाएगी रणनीति

आरटीओ कार्यालय के बाहर बैठे हैं