पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहडू की सड़कों पर गाड़ी चलाना जोखिम भरा: बाश्ंटू

रोहडू की सड़कों पर गाड़ी चलाना जोखिम भरा: बाश्ंटू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहडू
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोशन बांश्टू का कहना है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सड़कों की हालत बद से बदत्तर हो गई है। उन्होंने बताया कि रोहडू-शिमला मुख्य मार्ग सहित सभी स्थानीय सड़कों पर वाहनों को चलाना जोखिम भरा काम बन गया है। बांश्टू ने सरकार पर लोगों की समस्याओं को हल करवाने के बजाय तानाशाह रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया है। बांश्टू का कहना है कि पहले महंगाई की मार से त्रस्त लोगों के लिए रसोई गैस की कीमतों के बढऩे के बाद खाना पकाना भी मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं प्रदेश भर में यातायात सेवाओं की हालत यात्रियों के लिए परेशनी खड़ी कर रही है। बांश्टू ने कहा कि सरकार के मंत्री व नेता इन समस्याओं को हल करने के बजाय तानाशह रवैया अपनाते हुए लोगों पर टैक्स का बोझ थोपने में आमदा है। उन्होंने बताया कि आने वाले लोक सभा चुनावों में कांग्रेस को अपनी इन जनविरोधी नीतियों का खामियाजा भुगता होगा।