- Hindi News
- बिजली बोर्ड: 260 क्लर्क प्रमोट, असिस्टेंट बने
बिजली बोर्ड: 260 क्लर्क प्रमोट, असिस्टेंट बने
भास्कर न्यूज - शिमला
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड को बेल आउट पैकेज मिलने के बाद प्रबंधन ने 260 क्लर्कों को सीनियर असिस्टेंट के पद पर प्रमोशन दी है।
प्रमोशन के बाद सीनियर असिस्टेंट बने कर्मचारियों को 10900-34800 रुपए का वेतनमान और 4500 रुपए की ग्रेड पे प्रति माह मिलेगी। सभी प्रमोशन रेग्युलर दी गई है। कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जमवाल की तरफ से इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड इंप्लाइज यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा, मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष विद्या सागर शर्मा के अलावा कर्मचारी नेता बालक राम चंदेल, शिव कुमार, कृष्णा नंद वर्मा, केशव शर्मा, लीना नेगी, रमा कालिया, रेणु सूद, नीलम शर्मा, राकेश सूद और शिव राज ने इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, एमडी पीसी नेगी, कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जमवाल का आभार जताया है।
लंबित मांगें पूरी करें
यूनियन के नेताओं ने उम्मीद जताई कि सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करेगी। साथ ही खाली पड़े पदों को भी जल्द प्राथमिकता के आधार पर भरने की मांग की है ताकि कामकाज पर किसी तरह का असर न पड़े।
इनको मिली पदोन्नति
पदोन्नत हुए कर्मचारियों में बलदेव राम, संतोष, पुष्पा, सुशीला कुमारी, चुन्नी लाल, शारदा देवी, कमलेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, प्रताप सिंह, खेमा राम, हरी सिंह, कमलेश कुमारी, दुनीचंद, पुष्पा लत्ता, सुरत राम, पवन कुमार, धर्मा सिंह, हरी चंद, भीम सिंह, ललित कुमार, मोहन लाल, सुरम राम, नंदा थापा, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, केलाश बहादूर, ओम प्रकाश, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रशाद, कमला सिंह, प्रीतमा देवी, इंद्र सिंह, प्रेम लत्ता, कुमन सूद, नीलम वर्मा, पुष्पा शर्मा, नीलू, कृष्णदास, राधा देवी, कृष्णा कुमारी, मनी चंद, नीलम खन्ना, सुरेंद्र नाथ, नानक चंद, गिरजा नंद, सुनंदा ठाकुर, बीना शर्मा, लीला देवी, नरेंद्र कुमार, प्रेम लाल, सुरेश चंद, मनोरमा देवी, कमल चंद, कृष्ण कुमार आदि शामिल है।