पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए दी मिट्टी और लोहा

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए दी मिट्टी और लोहा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला। भाजपा शिमला मंडल ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में गुजरात के नर्मदा नदी के तट पर बनने वाले विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए अनाडेल, संजौली, कैथू, खलीणी में लौह संग्रहण एवं देव स्थानों मिट्टी एकत्रित की।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व पार्षद प्रदीप कश्यप ने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा को वार्ड स्तर पर मजबूत करने के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा ने अभियान छेड़ रखा है।

इसमें लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। वहीं स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह सरदार पटेल ने देश की 522 रियासतों एकजुट करके अखंड भारत का निर्माण किया उनकी यादों को संजोए रखने के लिए तथा देश में एकता का संदेश देने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कर रहे हैं जिसके लिए पूरे देश की पंचायतों एवं प्रतिष्ठित देव स्थलों से लौह संग्रहण एवं मिटटी एकत्रित करके गुजरात पहुंचाई जाएगी।

इस कार्यक्रम में पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त, रमेश चोजड़, राजीव सूद, आरके दीप्टा, संजीव चौहान, पार्षद सत्या कौंडल, लक्ष्मी कश्यप, प्रदीप कश्यप, पीसी सूद, विजय शर्म, पीएस राणा, रमन दीप, गौरव सूद, सुमन सूद, विजय पम्मी, सुशील चौहान, नरेंद्र वर्मा, हितेश शर्मा सहित काफी संख्या स्थानीय लोग उपस्थित थे।