भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
शिमला - भाजयुमो की ओर से शुक्रवार को बस अड्डा स्थित गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजयुमो के अलावा अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। दीनदयाल उपाध्याय ((रिपन)) अस्पताल से बुलाई गई डाक्टरों की टीम ने सुबह दस बजे से तीन बजे तक 25 यूनिट ब्लड एकत्र किया। भाजयुमो अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया है। इसमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जा रहा है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्रवण शर्मा ने बताया कि भाजयुमो की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है।