गैर शिक्षक महासंघ की बैठक 27 जनवरी को
शिमला - हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की उच्च शिक्षा निदेशक शशि भूषण शेखरी के साथ 27 जनवरी को बैठक होगी। महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बैठक में कर्मचारियों के 17 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की जाएगी। इसमें गैर शिक्षकों पदोन्नति मामले जल्द निपटाने, अधीक्षक ग्रेड-वन के 35 पदों को भरने और विभाग में
करीब दो हजार लिपिकों के पदों को जल्द भरने संबंधी मामले पर भी चर्चा होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उच्च शिक्षा निदेशक लंबित पड़ी सभी मांगों का जल्द सार्थक
समाधान निकालेंगे।