पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे एचपीयू के गैर शिक्षक कर्मी

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे एचपीयू के गैर शिक्षक कर्मी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
एचपी यूनिवर्सिटी में गैर शिक्षक कर्मचारी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग न लेने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को भी लगातार 15वें दिन कर्मचारियों ने अपना आंदोलन जारी रखा। दोपहर बाद कुलपति ने कर्मचारियों को फिर से वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस, गैर शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष हितेश्वर ठाकुर ने कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी से मुलाकात की। कुलपति ने कर्मचारियों को मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।



26 मांगें पूरी करनी होगी

कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन को 26 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है। प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। गौर रहे कि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के सभी चार संगठनों ने सभी वर्गों के कर्मचारियों की मांगों के पूरे न होने पर एक साझा एक्शन कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सदस्यों के नामों को गोपनीय रखा गया है तथा वह समय-समय पर एक्शन कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय तथा रणनीति की घोषणा गेट मीटिंग में करते रहेंगे। तेजराम शर्मा ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करवाने को किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है।