- Hindi News
- शिक्षक महासंघ की आज होने वाली बैठक स्थगित
शिक्षक महासंघ की आज होने वाली बैठक स्थगित
भास्कर न्यूज - शिमला
हिमाचल शिक्षक महासंघ की 25 जनवरी को कांगड़ा जिला के श्री चामुंडा जी में होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश महासचिव डॉ. प्रेम शर्मा ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बैठक को केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशों को देखते हुए स्थगित किया गया है, क्योंकि 25 जनवरी का दिन नेशनल वोटर दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महासंघ इस दिन युवाओं को विशेषकर अध्ययनरत छात्रों को मतदान की महता के विषय में जागरूक करेंगे। साथ ही ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन
किया जाएगा।