पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गल्र्स चाइल्ड डे पर दिया बेटी है अनमोल का संदेश

गल्र्स चाइल्ड डे पर दिया बेटी है अनमोल का संदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
राष्ट्रीय गल्र्स चाइल्ड डे पर रिज मैदान में ‘बेटी है अनमोल’ का संदेश दिया गया। आईटीआई शिमला की छात्राओं ने इस अवसर पर एक रैली का आयोजन किया, वहीं शिमला नर्सिंग कॉलेज ने पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई। शिमला नर्सिंग कॉलेज में करवाई गई पेंटिंग प्रतियोगिता में सोनम ने पहला, सुशीला ने दूसरा और पल्लवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें कॉलेज की ओर से क्रमश : दो हजार, 1500 और एक हजार रुपए की नकद राशि बतौर पुरस्कार दी गई।
बेटी से रोशन होता है पूरा संसार
इस अवसर एसडीएम शहरी जीसी नेगी ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ‘बेटी है अनमोल’ कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार प्रदेश भर में किया जा रहा है। बेटी से जहां पूरा संसार रोशन होता है, वहीं बेटी पुरुषों के मुकाबले काफी आगे निकल गई है। कन्या भ्रूण हत्या जैसे अभिशाप को दूर करने के लिए हर वर्ग को आगे आना होगा। तभी ‘बेटी है अनमोल’ कार्यक्रम सफल हो सकता है।
कुरीतियों के खिलाफ उठाएं आवाज
आईटीआई की छात्रा रमा, दीपिका, प्रीति और समीक्षा का कहना है कि समाज में कुछ ऐसी कुरीतियां हैं, जिन्हें समाज से हटाना जरूरी है। इनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए सभी को आगे आना होगा। उनका कहना है कि महिलाओं के प्रति अपराध को कम करना जहां सरकार का दायित्व है, वहीं समाज के सभी लोगों का भी कर्तव्य है।




हेल्थ सेफ्टी एंड रेगुलेशन विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ प्रदेश में बेटियों को मिल रहा है। बेटी की शादी के दौरान 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा स्कूल जाने वाली छात्राओं को घर से स्कूल तक बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी गई है। 10वीं कक्षा तक एससी, एससी, एसटी और बीपीएल परिवारों को मुफ्त किताबें देने का भी प्रावधान है। विभाग का कहना है कि यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग कॉलेज में सिंगल गल्र्स चाइल्ड के लिए एक सीट आरक्षित की गई है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से मिला लाभ