- Hindi News
- टेक्नीशियन से रुपयों का बैग छीनने वाले का सुराग नहीं
टेक्नीशियन से रुपयों का बैग छीनने वाले का सुराग नहीं
भास्कर न्यूज - शिमला
लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल डिविजन के सीनियर टेक्नीशियन से रुपयों से भरा बैग छीनने के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। 22 दिनों के दौरान जांच टीम के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है जिससे चोर तक पहुंचा जा सके। अभी तक पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ भी की और बैंक में लगे कैमरे के फुटेज भी खंगाले पर सब कुछ बेकार रहा। हैरानी की बात है कि घटना दिन दिहाड़े हुई और उसके बाद भी न तो कोई चश्मदीद गवाह मिला है और न ही किसी ने सीनियर टेक्नीशियन के पीछे किसी संदिग्ध व्यक्ति को चलते देखा है। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि चोर पहले से ही टनल में मौजूद था। चोर को पता था कि सीनियर टेक्नीशियन के पास रुपयों से भरा बैग था। फिलहाल पुलिस के लिए यह मामले को सुलझाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। पुलिस अब तक 30 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
एसपी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि पुलिस चोर की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि 2 जनवरी को दिन के समय में लोक निर्माण विभाग भट्टाकुफर में स्थित मेकेनिकल डिविजन के सीनियर टेक्नीशियन शक्ति को लक्कड़ बाजार की टनल में चोर धक्का देकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया था। इस दौरान शक्ति धक्का मारने वाले चोर का चेहरा भी नहीं देख पाया था।
: दो जनवरी के दिन हुई थी घटना