- Hindi News
- ३० को किसान अधिकार दिवस और ७ को आक्रोश दिवस मनाएगी भाजपा
३० को किसान अधिकार दिवस और ७ को आक्रोश दिवस मनाएगी भाजपा
भास्कर न्यूज - शिमला
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा 30 जनवरी 2014 को किसान अधिकार दिवस तथा 7 फरवरी 2014 को किसान आक्रोश दिवस मनाने जा रहा है। 21 जनवरी 2014 को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया और तैयारियों के बारे में रणनीति बनाई गई। अधिकार दिवस पर किसान मोर्चा सभी जिला मुख्यालयों पर धरना, प्रदर्शन करेगा तथा उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को किसान मोर्चा अधिकार पत्र सौंपेंगे।
इस अधिकार दिवस को बिलासपुर में रोशन ठाकुर, शिमला में नरेन्द्र बरागटा, सिरमौर में बलदेव भंडारी, हमीरपुर में हुक्म सिंह बैंश, कुल्लू में रमेश शर्मा, लाहौल स्पीति में रमन ठाकुर, सोलन में देवेंद्र शर्मा, महासू में बलवीर ठाकुर, किन्नौर में बलदेव सिंह, ऊना जिला में चरणजीत सिंह अटवाल, चंबा में चमन डढ़वाल, देहरा में अश्वनी शर्मा, पालमपुर में हेमराज, कांगड़ा में मदन लाल चौधरी, मंडी में नरेंद्र ठाकुर, सुंदरनगर में महेंद्र सिंह गोस्वामी, नुरपूर में सतविंद्र सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त को अधिकार पत्र सौंपेंगे। भाजपा किसान मोर्चा 7 फरवरी को किसान आक्रोश दिवस मनाएगा इस अधिकार आक्रोश दिवस में भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता तीन जगह पर रेल रोककर सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी पर रोष व्यक्त करेगा। इस दिवस पर सोलन में बलदेव भंडारी, ऊना में रोशन ठाकुर तथा नुरपूर में हुक्म सिंह बैंश के नेतृत्व में आक्रोश व्यक्त करेंगे।
धूमल और सत्ती ने दी राज्यत्व दिवस की बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने 44वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई दी हैं। धूमल ने कहा कि आज के ही दिन वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश को देश के 18वें राज्य के रूप में दर्जा दिया गया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
कश्यप २६ को रखेंगे भवन की आधारशिला
भाजपा सांसद विरेंद्र कश्यप का एक दिवसीय दौरा कसुम्पटी विधान सभा क्षेत्र के गुम्मा मैदान में 26 जनवरी को होना तय हुआ है। विरेंद्र कश्यप सामुदायिक केंद्र जाबला की आधारशिला रखेंगे और महिला मंडल भवन का उद्घाटन करेंगे।
जिला मुख्यालयों पर होगा धरना-प्रदर्शन, शिमला में नरेंद्र बरागटा करेंगे नेतृत्व