पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधे शहर में आज नहीं आएगा पानी

आधे शहर में आज नहीं आएगा पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
अश्वनी खड्ड पेयजल परियोजना की मेन पाइपलाइन में लीकेज होने से छोटा शिमला जोन के तहत आने वाले क्षेत्रों में शनिवार को पानी की सप्लाई नहीं होगी। नगर निगम ने पाइप को रिपेयर करने का काम शुरू कर दिया है। आगामी दो दिनों तक पाइप लाइन ठीक करने का काम जारी रहेगा। मेन पाइप लाइन में लीकेज के चलते निगम परिधि के करीब पांच से सात हजार लोगों को पानी की कमी से जूझना पड़ेगा। हालांकि निगम प्रशासन दावा कर रहा है कि पाइप को ठीक करने के लिए निगम की जल शाखा के कर्मचारी काम में जुट गए हैं, और जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। निगम सहायक अभियंता राजेश कश्यप का कहना है कि अश्वनी खड्ड पंपिंग स्टेशन में मेन लाइन में लीकेज की वजह से शुक्रवार को पंपिंग नहीं हो पाई । इस वजह से छोटा शिमला जोन के तहत आने वाले विकासनगर, देवनगर, कसुम्पटी, न्यू शिमला के कुछ क्षेत्र, चमयाणा, मल्याणा और पंथाघाटी सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी। इसलिए इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पानी का प्रयोग किफायत के साथ करने की हिदायत दी जाती है।



अश्वनी खड्ड परियोजना की मेन पाइप में लीकेज