पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राकेश अजटा आप के राज्य संयोजक, नेगी मीडिया के

राकेश अजटा आप के राज्य संयोजक, नेगी मीडिया के

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया है। 15 सदस्यीय यह कार्यकारिणी प्रदेश भर में पार्टी का प्रचार प्रसार करेगी। राज्य संयोजक चमन राकेश अजटा को बनाया गया है, जिनका केंद्र शिमला रहेगा। रणवीर नेगी को राज्य मीडिया संयोजक बनाया गया है, यह किन्नौर जिले का काम देखेंगे। मंडी में योगिता राज शर्मा को संयुक्त सचिव, कनिका बंकर को शिमला का संयुक्त सचिव, सुभाष शर्मा को चंबा, रमेश नेगी को किन्नौर, जयवंती ठाकुर को कुल्लू, सुनील जेटली शिमला, राजी गुप्ता बिलासपुर, नरेंद्र कौशल सोलन, हुक्म चंद सोलन, परमी फिष्टा, चंपा देवी किन्नौर और श्याम लाल को हमीरपुर में प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने जिले से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। आप के पावर डेलीगेट प्रभारी एसएस चौहान का कहना है कि भाजपा व कांग्रेस के शासनकाल से जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में दोनों राजनीतिक दलों को सबक सिखाएगी। आम आदमी पार्टी चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।



प्रदेश भर में निय़ुक्त किए संयोजक