पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर से मूर्ति चोरी मामले में ७0 से की पूछताछ, सुराग कोई नहीं

मंदिर से मूर्ति चोरी मामले में ७0 से की पूछताछ, सुराग कोई नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
बसंतपुर के शंघाई माता मंदिर में घटी चोरी की घटना को सुलझाने के लिए पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस अब तक 70 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी कोई भी ठोस तथ्य नहीं जुटा पाई है। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड भी बुलाया लेकिन मंदिर के अंदर कई लोगों घुस जाने के कारण डॉग स्क्वायड भी असफल रहा।
अब पुलिस ने डाटा डंप का इंतजार कर रही है। जिसमें से मोबाइल नेटवर्क का सारा रिकॉर्ड खंगालेगी। घटना की रात को मंदिर और उसके आसपास के मोबाइल नंबर व नेटवर्क की लोकेशन को पता लग पाएगा। एसपी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने गांव में रह रहे सभी प्रवासी कामगारों से भी पूछताछ की है घटना की रात के बाद से कोई भी प्रवासी कामगार गांव से फरार नहीं हुआ है। घटना के बाद से कोई भी कामगार गायब नहीं हुआ है। जिससे साफ है कि चोरी की घटना को किसी प्रोफेशनल मूर्ति चोर गिरोह ने अंजाम दिया है। मंदिर से मूर्ति चोरी होने के मामले में मंदिर के पुजारी पूर्ण चंद से दोबारा से कई बार पूछताछ कर चुकी है।




यह थी घटना

3 जनवरी की रात को चोरों ने मंदिर में सेंध लगाकर अष्टधातु की 11 मूर्तियां चोरी कर ली थी। चोरों ने मंदिर से अन्य कोई सामान नहीं चुराया गया है। घटना की रात मंदिर में तांबे का भी काफी सामान पड़ा था। शंघाई माता के मंदिर का पुजारी पूर्ण चंद ने पुलिस को बताया था कि शाम को पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर को ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन मंदिर से मूर्तियां गायब थी।

शंघाई माता मंदिर का मामला