...तुम क्या जानो अक्षय प्यार का आभास
भास्कर न्यूज - शिमला
जिला उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से शुक्रवार को कवि संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में 20 कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में त्रिलोक सूर्यवंशी ने कविता पाठ पेश कर खूब तालियां बटोरी। उन्होंने अपने अंदाज में ...तुम क्या जानो अक्षय प्यार का आभास’ कविता पेश की, जिसकी सभागार में सभी ने प्रशंसा की। कवयित्री कंचन शर्मा ने पहाड़ी कविता प्रस्तुत की। कवि अश्विनी गर्ग, दिनेश वर्मा, रेखा, देवराज, सुदर्शन वशिष्ठ, जयदेव, रजनीकांत, नारायण सिंह ने भी अपनी कविताएं पढ़ी। मुख्य अतिथि भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कवियों को मंच प्रदान करते है।