पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशिमला - दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित हिमाचल से राज्यसभा की उम्मीदवार हो सकती हैं। यह सीट भाजपा के शांता कुमार का कार्यकाल पूरा होने पर खाली हुई। इस सीट के लिए कांगड़ा के दो बड़े नेता भी जुगाड़ में हैं। इनमें पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर और पूर्व मंत्री हर्ष महाजन का नाम भी चर्चा में है। सियासी समीकरणों के अनुसार यह सीट कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के ही किसी कांग्रेसी नेता से भरी जानी चाहिए। क्योंकि शांता भी इसी जिला से ताल्लुक रखते हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से चुनाव हारने के बाद कांग्रेस हाईकमान उन्हें एडजस्ट करना चाह रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.