पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलों में एक साथ भरे जाएंगे सभी खाली पद

तहसीलों में एक साथ भरे जाएंगे सभी खाली पद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
राजस्व से संबंधित कागजात लेने के लिए प्रदेशवासियों को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश सरकार ने पुरानी और नई तहसीलों में एक मुश्त स्टाफ भरने का फैसला लिया है। सरकार ने राजस्व विभाग में एक-एक पद भरने का झंझट खत्म कर दिया है। जहां नई तहसीलें खोलने की घोषणा हुई है वहां भी एक साथ सारा स्टाफ तैनात किया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है कि स्टाफ की कमी के चलते लोगों को ततीमा, जमाबंदी और मसाबी आदि कागजात लेने के लिए तहसीलों के चक्कर काटने पड़ते हैं।



राजस्व विभाग की ओर से रिक्त पदों को भरने के लिए आई फाइलें प्रदेश सरकार ने लौटा दी हैं। सरकार ने फैसला लिया है कि तहसीलों से एक ही बार में जितने रिक्त पद हैं उनकी लिस्ट मांगी जाएगी। उसी हिसाब से पदों को भरा जाएगा। नई तहसीलों के लिए भी इधर-उधर से स्टाफ उठाने की भी आवश्यकता नहीं रहेगी।

सरकार ने फाइलें लौटाई

दो महीने के भीतर भरा जाएगा स्टाफ

प्रदेश सरकार दो महीने के भीतर तहसीलों में स्टाफ करने का प्रारूप तैयार कर रहा है। सभी तहसीलों से रिक्त पदों के बारे में आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। नई तहसीलों में कितना स्टाफ चाहिए इसका भी आकलन किया जा रहा है।

पूरा स्टाफ एक साथ भरेंगे: प्रधान सचिव

प्रधान सचिव राजस्व तरुण श्रीधर ने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए नई तहसीलों में पूरा स्टाफ एक साथ भेजेंगे। लोगों को राजस्व संबंधित कागजात लेने में किसी भी तरह की दिक्कतें पेश नहीं आएगी। एक-एक पद भरने का झंझट नहीं होगा।

सुगम केंद्रों में पर्याप्त सुविधा नहीं है

प्रदेश सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए जिलों में सुगम केंद्र खोल रखे हैं लेकिन इन केंद्रों में जमाबंदी ही मिल रही है जबकि ततीमा और मसाबी के लिए लोगों को कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। कभी पटवार खाने में पटवारी और कानूनगो नहीं तो कई बार मसाबी के लिए राजस्व विभाग में कर्मचारी नहीं मिलते। ततीमा और मसाबी के लिए लोगों को सीडी फार्म भरने के बाद तारीखें दी जाती हैं।

सरकार ने पूछा कितने पद खाली : तहसीलों में तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी के अलावा क्लर्क के काफी पद खाली पड़े हैं। सरकार इस बात का पता लगा रही है कि उसे तहसीलों में कितने स्टाफ की जरूरत है। तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी और क्लर्क के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों को भरने संबंधित जानकारी राजस्व विभाग से मांगी गई है। राजस्व विभाग अब इस बात की जानकारी जुटा रहा है कि उसे कितने स्टाफ की जरूरत है। इसकी रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे प्रदेश सरकार को भेज दिया जाएगा। इसके बाद इन पदों पर नियुक्तियां होंगी

राजस्व विभाग में नई और पुरानी तहसीलों को मिलाकर करीब 35 तहसीलों में स्टाफ की कमी है। सरकार का मानना है कि नई तहसीलों के लिए जहां तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी से लेकर अन्य लिपिक वर्ग का स्टाफ भरा जाना है वहीं पुरानी तहसीलों में भी जितने पद खाली हैं उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद कई नई तहसीलें खोली हैं लेकिन वहां स्टाफ नहीं है।

35 तहसीलों में नहीं है पर्याप्त स्टाफ

३५ जगह स्टाफ कम

अब ततीमा, जमाबंदी और मसाबी के लिए नहीं भटकेंगे लोग, नई तहसीलों को भी मिलेगा पूरा स्टाफ