- Hindi News
- एचपीयू: बीपीएड की वार्षिक परीक्षाएं 15 मार्च से
एचपीयू: बीपीएड की वार्षिक परीक्षाएं 15 मार्च से
शिमला - एचपी यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन ((बीपीएड)) की वार्षिक परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। इसके लिए 20 फरवरी तक छात्र फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा रत्न, प्रभाकर, शास्त्री के फस्र्ट और सेकंड ईयर, आचार्य की प्रथम और दूसरे की अनुपूरक परीक्षाएं 12 अप्रैल से शुरू होंगी। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एनके गुप्ता का कहना है कि परीक्षा के लिए 24 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म जमा करने होंगे। स्पेशल चांस के तहत परीक्षा देने वाले छात्रों को एक हजार रुपए अतिरिक्त फीस देनी पड़ेगी। उनका कहना है कि परीक्षा फार्म छात्रों को समय पर भरने होंगे। यदि छात्र देरी से फार्म भरकर भेजते हैं, तो इसके बाद यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक छात्रों से फीस ली जाएगी।