- Hindi News
- निगम कोर्ट में जारी रहेगी मन्हास केस की सुनवाई
निगम कोर्ट में जारी रहेगी मन्हास केस की सुनवाई
शिमला - पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास पर चले अवैध निर्माण के केस पर लगे स्टे को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। डीजीपी मन्हास की ओर से केस की सुनवाई पर रोक लगाने के लिए 15 जनवरी को हाईकोर्ट से स्टे लिया गया था। इसपर निगम प्रशासन ने केस पर सुनवाई करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें शुक्रवार को सुनवाई हुई और हाईकोर्ट ने निगम प्रशासन को केस की सुनवाई को जारी रखने का आदेश दिया है। गौर रहे कि डीजीपी मन्हास पर अवैध निर्माण के लिए कमिश्नर कोर्ट में केस चला है। जिसमें उनके उपर अपना पद का दुरुपयोग करके भवन की मंजिल बढ़ाने के आरोप हैं। नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर जोगेंद्र चौहान का कहना है कि पूर्व डीजीपी केस पर अब रेग्युलर सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन ने हाईकोर्ट में केस की सुनवाई को जारी रखने के लिए याचिका दायर की थी, जिसमें शुक्रवार को सुनवाई हुई और निगम प्रशासन को केस की सुनवाई जारी रखने के लिए कहा गया है।
हाईकोर्ट ने रोक हटाई, मन्हास ने रोक के लिए हाईकोर्ट से लिया था स्टे