पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट का अधिकार, ताकत समझो

वोट का अधिकार, ताकत समझो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य स्तरीय मतदाता दिवस कार्यक्रम गेयटी थियेटर में आयोजित किया गया। प्रदेश निर्वाचन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से करवाए गए कार्यक्रम में मतदाताओं को वोट डालने की अनिवार्यता और इसके लाभ की जानकारी दी। पहली बार वोटर्स आइकार्ड बनाने वाले मतदाताओं को सम्मानित किया गया।
चुनाव आयोग की ओर से बूथ लेवल पर काम करने वाले अधिकारियों को भी सम्मान दिया गया। प्रदीप कुमार, गुलाब सिंह, कमल गौतम, दलीप गौतम, करतार सिंह और सुंदर पाठ को शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया गया। दूर दराज क्षेत्रों में चुनाव के दौरान बेहतरीन काम करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
न्यायमूर्ति ने कहा कि हमें धर्म, जाति पद अथवा धन आदि के प्रलोभन के बिना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करना चाहिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के अन्य शत प्रतिशत फोटो पहचान पत्र प्रकाशित करने वाले राज्यों की श्रेणी में गिना जाने लगा है। उन्होंन बताया कि फोटो पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया एक वर्ष पूर्व शुरू की गई थी। प्रदेश में 46 लाख 75 हजार कुल मतदाता हैं ।
93 हजार नए मतदाता
प्रदेश में इस वर्ष 93 हजार 638 नए मतदाता मतदान सूची में शामिल किए गए हैं , जबकि 41 हजार 552 मतदाताओं का नाम मतदाता सूचियों से हटाया गया है। न्यायमूर्ति देवदर्शन सूद का कहना है कि मताधिकार का प्रयोग संवैधानिक प्रावधान है, जिसका प्रयोग हर वयस्क को करना चाहिए जिससे लोकतंत्र की जड़े मजबूत हों।



गेयटी थियेटर में निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी को देखते मुख्यतिथि न्यायाधीश डीडी सूद।

इन्हें किया गया सम्मानित

नए मतदाता जिसमें कविता राणा, कशिश ठाकुर, वीणा सांख्यान, रणजीत सिंह, विकास कश्यप, सुरेश ठाकुर, सुषमा ठाकुर, शिवम और शिवानी को सम्मानित किया गया। उन्हें नए वोटर्स कार्ड भी दिए गए। मतदाताओं का कहना है कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि वह अपने मत के प्रयोग से अच्छी सरकार का चुनाव कर पाएंगे।

गेयटी थियेटर में निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नए मतदाताओं को सम्मानित किया गया।

मतदाता दिवस - गेयटी में आयोजित कार्यक्रम में नए मतदाताओं को किया न्यायाधीश डीडी सूद ने सम्मानित