गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल लेंगी सलामी
शिमला - रिज पर होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल उर्मिला सिंह परेड की सलामी लेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सीपीएस नंद लाल और रोहित ठाकुर मौजूद रहेंगे। विस अध्यक्ष बीबीएल बुटेल हमीरपुर में होंगे। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स बिलासपुर में, परिवहन मंत्री जीएस बाली मंडी में, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ऊना में, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी कुल्लू में, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री नाहन में तिरंगा फहराएंगे। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा सोलन में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल धर्मशाला में, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा चंबा में और विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी रिकांगपिओ में समारोह की अध्यक्षता करेंगे। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त केलांग में, सीपीएस नीरज भारती, जगजीवन पाल कांगड़ा में जबकि राजेश धर्माणी बिलासपुर में, विनय कुमार नाहन में, सोहन लाल ठाकुर और मनसा राम मंडी में और आईडी लखनपाल हमीरपुर के समारोह में शिरकत करेंगे।
शिमला में आज राज्य स्तरीय समारोह, जिला मुख्यालयों में मंत्री करेंगे अध्यक्षता