पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक नोट कमल को वोट अभियान कल से

एक नोट कमल को वोट अभियान कल से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला - भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 27 जनवरी को एक नोट कमल को वोट अभियान का शुभारंभ कर रही है। शिमला जिला के महामंत्री मदन शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि शिमला में 27 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला में जिला शिमला कार्यसमिति, शिमला, शिमला ग्रामीण तथा कसुम्पटी मंडलों के पदाधिकारी तथा मोर्चों के जिला अध्यक्ष तथा महामंत्री तथा प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक तथा सह-संयोजक भाग लेंगे। मदन शर्मा ने कहा कि बैठक 11.00 बजे प्रदेश कार्यालय में होगी। उनके बाद एक नोट-कमल को वोट कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। मदन शर्मा ने कहा कि इस अभियान का शुभारंभ शिमला जिला में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बलवीर पुंज तथा शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज तथा सांसद विरेंदर कश्यप करेंगे।