पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित

होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.शिमला
विद्यापीठ संस्थान ने शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया। इस दौरान संस्थान के संस्थापक डा. रमेश शर्मा और रवींद्र अवस्थी ने साल भर होने वाले मासिक टेस्ट में अव्वल रहने वाले छात्रों को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके रिपीट करने वाले छात्रों में तिलक राज, रवि चौहान, अर्पित, ईशान वर्मा को सम्मानित किया गया। 12 वीं कक्षा के वर्ग में दिवांशु गुलेरिया, कार्तिकेय, हिरेन गुप्ता
और मिताली खुराना को पुरस्कार दिये गए। वहीं 11वीं कक्षा में
रूपाली भान, सत्यम, अमनदीप सिंह और चाहत गुप्ता को पुरस्कार बांटे। जबकि दसवीं और नवीं
कक्षा के वर्ग में रिया बाली, माणिक्य गर्ग, कार्तिकेय राणा, ईशान, आकांक्षा और अभ्युदय को सम्मानित किया गया। संस्थान के संस्थापक रवींद्र अवस्थी ने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।