- Hindi News
- शिमला शहरी सहकारी बैंक के सात बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स चुने
शिमला शहरी सहकारी बैंक के सात बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स चुने
भास्कर न्यूज - शिमला
शिमला शहरी सहकारी बैंक के चुनाव में सात नए बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स चुन लिए गए है। शनिवार को कालीबाड़ी सभागार में हुए सात जोन के चुनाव में सतीश शर्मा, रत्तन चंद शर्मा, मदन लाल, एके वशिष्ठ, विद्या चंद वेत्तान, दीपक कुमार शर्मा और करण नंदा विजयी रहे है। चुनाव के लिए शिमला शहर को सात जोन में बांटा गया था। इन जोन में कुल मतदाता 6,163 थे। जिनमें अलग-अलग जोन रखे गए थे। सुबह करीब 11 बजे वोटिंग शुरू हुई। सुबह मतदान थोड़ा धीमा रहा, दोपहर के बाद मतदाता बूथ पर पहुंचे। शाम पांच बजे के बाद मतों की गणना शुरू हुई। देर शाम करीब साढ़े छह बजे चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। मतदान करने के लिए कुल 1,090 मतदाता ही पहुंचे।
चुनाव के रोचक परिणाम
जोन नंबर दो में दो उम्मीदवार आमने-सामने थे। एक उम्मीदवार अनिल गुप्ता को अपना ही वोट मिला। विजयी उम्मीदवार रत्तन चंद को 42 मत मिले। इसी तरह सबसे ज्यादा वोटों से जोन नंबर 5 में दीपक कुमार शर्मा 80 वोटों से जीत दर्ज करने में कामायाब रहे।
आगे क्या: चेयरमैन वाइस चेयर चुनेंगे
चुने हुए डॉयरेक्टर्स आने वाले सात दिन में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनेंगे। सर्वसम्मति भी हो सकती है। तालमेल नहीं बैठता है तो वोटिंग होगी।
जोन नंबर 3: विद्या वेत्तान विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी दुनीचंद को 51 मत, मंजीत सिंह को 40, जगदीश को 28 वोट मिले। विद्या चंद वेत्तान 11 वोटों से जीते, उन्हें ६२ मत पड़े।
जोन नंबर 2: रत्तन चंद शर्मा ने अनिल गुप्ता को 42 वोटों से मात दी। अनिल को सिर्फ एक वोट मिला, जबकि रत्तन चंद को 42 मत पड़े।
जोन नंबर 7: सतीश शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्हें 111 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार राजकुमार को 99 वोट मिले।
जोन नंबर 6 करण नंदा ने जीत दर्ज की। उन्हें 117 वोट, जबकि सुखदेव मटू को 104 मत, जय किशन को 34 और खिमानंद को 22 वोट मिले।
जोन नंबर 5: दीपक कुमार शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्हें 84 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सीताराम को मात्र चार ही वोट पड़े।
जोन नंबर 4: एके वशिष्ठ ने 16 वोटों से जीत दर्ज की। किशोरी को 49, जोगेन्द्र कंवर को 45 वोट पड़े। वशिष्ठ को ६४ वोट पड़े।
जोन नंबर 1: मदन लाल जोशी ने जीत दर्ज की। उन्हें 90 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी बाबूराम को 26 वोट, अश्विनी सूद को 15 मत मिले। मदन लाल जोशी 64 मतों से जीते।
यहां जानिए सात जोन के चुनाव में कौन किस जोन में कितने वोट से जीता
चुनाव - शहर को सात जोन में बांटा गया था, 1,090 मतदाताओं ने किया मतदान