- Hindi News
- लोगों की दुआओं से मेरे पति हुए ठीक : चंदना
लोगों की दुआओं से मेरे पति हुए ठीक : चंदना
भास्कर न्यूज - शिमला
मेदांता अस्पताल में भर्ती मुख्य सचिव सुदृप्तो राय की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। अब राय दिल्ली स्थित अपने घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। राज्य के आवासीय आयुक्त पीसी धीमान राय का हालचाल पूछने के लिए उनके घर गए थे। मुख्य सचिव राय बात करते हैं और लोगों को पहचानने लगे हैं। साढ़े तीन महीनों से अस्पताल में भर्ती राय ब्रेन हैंब्रेज हुआ था।
मुख्य सचिव एस राय की धर्मपत्नी चंदना राय का कहना है कि प्रदेश के लोगों की दुआओं का परिणाम है कि उनके पति ठीक होकर घर आ गए हैं। मैं चाहती हूं कि लोग इसी तरह से दुआ करते रहें कि वे आगे आने वाली हर बाधा को पार करें। मैं और हमारा परिवार प्रदेश सरकार को शायद कभी भूल नहीं पाएंगे। सरकार हमारे साथ ऐसे खड़ी हुई जैसे परिवार के सदस्य होते हैं। जीएडी सचिव शुभाशीष पांडा का कहना है कि मैंने फोन कर राय के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। राय अब घर लौट आए हैं और स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
ब्रेन हैम्रेज के चलते १० अक्टूबर को किया भर्ती
ब्रेन हैम्रेज के बाद एस राय को इलाज के लिए 10 अक्टूबर, 2013 को पीजीआई में भर्ती किया गया था। पीजीआई में कुछ सुधार होने के बाद आगे के इलाज के लिए राय को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। नवंबर के दूसरे पखवाड़े में उन्हें मेंदाता अस्पताल भेजा गया था। लंबे इलाज के बाद हाल ही में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है।