चार पुलिसकर्मियों को मिला पुलिस पदक
शिमला - प्रदेश में ड्यूटी के दौरान ईमानदारी और लगन से काम करने तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति ने उल्लेखनीय कार्य के लिए मंडी के एएसपी कुलदीप चंद राणा, सीएम सिक्योरिटी में तैनात सीआईडी इंस्पेक्टर कुशाल सिंह, विजिलेंस में सब इंस्पेक्टर सुखदास और लाहौल स्पीति में तैनात बिहार के कॉन्स्टेबल नागमणि को पदक दिया है।
ईमानदारी का फल मिला: कुलदीप चंद राणा
मंडी के एएसपी कुलदीप चंद राणा का कहना है कि जो भी व्यक्ति ईमानदारी और लगन से काम करता है, उसे एक दिन इसका इनाम मिलता है। मैंने भी पूरी निष्ठा से काम किया है। वह चाहे लोगों की सहायता हो, चाहे अन्य प्रकार के सामाजिक काम हों। ड्यूटी में कोई कोताई नहीं बरतते हैं।
बस मुझे अपना कर्तव्य पूरा करना होता है: कु़शाल
सीएम सिक्योरिटी में तैनात सीआइडी इंस्पेक्टर कुशाल सिंह का कहना है कि उसे सिर्फ अपना कर्तव्य पूरा करना होता है। वह इससे कभी नहीं चूकते। देश व प्रदेश की सेवा में किसी तरह की कोताई नहीं करता हूं। वह चाहे वीवीआईपी की सुरक्षा हो चाहे आम आदमी की सुरक्षा हो, मैं अपना काम बखूबी निभाते हैं। उनका कहना है कि जो उन्हें सम्मान दिया जा रहा है, उससे काफी खुशी हुई है। कुशाल सिंह रोहडू तहसील के धारा गावं के रहने वाले हैं।