- Hindi News
- भाजपा युवा मोर्चा ने किया ऑपरेटर्स का समर्थन
भाजपा युवा मोर्चा ने किया ऑपरेटर्स का समर्थन
भास्कर न्यूज - शिमला
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने टैक्सी यूनियन द्वारा किए जा रही हड़ताल का समर्थन किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश की कांग्रेस सरकार से मांग करता है कि टैक्सी यूनियन ज्वाइंट एक्शन कमेटी की जायज मांगों को तुरंत माना जाए अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा भी टैक्सी यूनियन के समर्थन प्रदेश में उग्र आंदोलन शुरू करेगा।
यह बात अपने अधिकारों के लिए भूख हड़ताल पर बैठे टैक्सी आप्रेटरों को जूस पिलाकर उनके अनशन तुड़वाया इस अवसर पर बोल रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने आरटीओ के पास जारी धरने में शामिल होकर कही। प्रदेश के परिवहन मंत्री जीएस बाली ने पहले 30 प्रतिशत किराया वृद्धि बढ़ाकर प्रताडि़त किया। अब प्रदेश के स्वरोजगार में लगे एक लाख से अधिक ट्रांस्पोर्टरों के उपर बेतहाशा टैक्स वृद्धि कर प्रताडि़त करने की साजिश की जा रही है जो पूरी तरह से प्रदेश के लाखों ट्रासपोर्टरों के साथ अन्याय है। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश हेमन्त शर्मा, जगजीत राजा, विरेन्द्र शर्मा, हिमांशु जसरोटिया, यशवीर ठाकुर, रणदीप ठाकुर, पारूल शर्मा, ओम प्रकाश ठाकुर , प्रेम सिंह, टैक्सी यूनियन से अजय सलवानी सहित सैकड़ों टैक्सी ऑपरेटर
उपस्थित थे।