पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन से विभाग में रिक्त पद भरने की मांग

वन से विभाग में रिक्त पद भरने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला - वन विभाग में सात वर्ष से कार्यरत दैनिक भोगी मजदूरों ने उन्हें नियमित करने की मांग की है। इसके अलावा कर्मचारियों ने पार्ट टाइम वर्कर्स के रूप में काम करते हुए आठ वर्ष कार्यकाल पूरा करने वालों को दैनिक भोगी बनाने की मांग की है। मांगों को लेकर एटक से संबंधित वन विभाग कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल एटक राज्य सचिव देवकी नंद चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन मंत्री से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को मांगों के बारे में बताया और उन पर कार्रवाई करने की मांग की। एटक सचिव देवकी नंद चौहान ने बताया कि उन्होंने वन मंत्री को रिक्त पदों को भरने, समय पर वेतन देने और दिहाड़ी को बढ़ाकर तीन सौ करना, कर्मचारियों का 10 वर्षों के एरियर का भुगतान करने, 15-5-2003 से पहले नियमित हुए कर्मचारियों को जीपीएफ नंबर दिए जाएं आदि मांगों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वन मंत्री ने उनकी सभी मांगों पर विचार करने की बात की है और शीघ्र ही इन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है।