वालीबॉल के लिए चौबीस खिलाड़ी चुने
भास्कर न्यूज - शिमला
सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए हिमाचल की टीमों का चयन कर लिया गया है। इंदिरा गांधी खेल परिसर में सोमवार को प्रदेश की ब्वॉयज और गल्र्स टीम का चयन किया गया। इसके लिए आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा और खेल विभाग की संयुक्त निदेशक सुमन रावत मेहता की मौजूदगी में एक ट्रायल करवाया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 24 खिलाडिय़ों को टीम में शामिल कर लिया गया।
ब्वॉयज में 28 लड़के और गल्र्स वर्ग में 14 लड़कियां ट्रायल को पहुंची। सुबह साढ़े दस बजे से ही ट्रायल शुरू हो गया। ब्वॉयज टीम में साईं हॉस्टल बिलासपुर, शिमला और गल्र्स टीम में साईं हॉस्टल जुब्बल का दबदबा देखने को मिला।
दोनों टीमों के लिए अब खेल परिसर में ही 30 जनवरी से प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। बाद में ये टीमें नेशनल के लिए रवाना होंगी। नेशनल चैंपियनशिप चार फरवरी से चेन्नई में आयोजित की जा रही है। इस बारे में खेल विभाग की संयुक्त निदेशक सुमन रावत मेहता का कहना है कि ट्रायल में सभी खिलाडिय़ों ने जमकर पसीना बहाया। उन्होंने बताया कि जिन खिलाडिय़ों ने ट्रायल में शानदार खेल दिखाया, उन्हें टीम में जगह दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह टीम नेशनल में बेहतरीन
प्रदर्शन करेगी।
कर्नाटक में होने वाली पाइका नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी हिमाचल के खिलाडिय़ों ने कमर कस ली है। बॉक्सिंग और बेडमिंटन की टीमें 29 जनवरी को रवाना होंगी। प्रतियोगिता तीन से सात फरवरी तक होगी। जिला खेल अधिकारी ओपी भौटा के अनुसार बॉक्सिंग टीम में पांच खिलाड़ी शामिल हैं। 46 किलोग्राम में शिमला के निकित, 48 किलोग्राम में किन्नौर के वीरसिंह, 50 किलो वर्ग में बिलासपुर के हितेश ठाकुर, 52 किलो वर्ग में शिमला के वरुण और 54 किलो में मंडी के सौरव कुमार दम दिखाएंगे। महिला वर्ग के 46 किलो में शिमला की दीपा, 48 किलो में मंडी की करिश्मा, 50 किलो में किन्नौर की दिव्याशक्ति, 52 किलो में मंडी की हिमानी शामिल हैं। बेडमिंटन में सिरमौर की सरिता, बिलासपुर की इशुता, ऊना की आभा और मंडी की दिव्या शामिल हैं।
पाइका नेशनल के लिए खिलाड़ी तैयार
गल्र्स टीम में 12 खिलाड़ी चयनित की गई है। इनमें साईं जुब्बल की आयुषि भारद्वाज, शिवानी, अलीशा, पल्लवी, सिमरन, तनुजा, विधिका, ठियोग की यशिका, शिमला की रुध्रांशी, रोहड़ू की नेहा कायथ, मोहरी शिमला से अनुजा ठाकुर और साईं हॉस्टल जुब्बल से मनीषा शामिल हैं।
गल्र्स टीम में ये शामिल
ब्वॉयज टीम में कुल 12 खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है। इनमें साईं बिलासपुर के शुभम, अरुण, हेमराज और रोबिन, शिमला के कमल, नरेंद्र और रोहित, मतियाणा के अमन, हिमांशु और मुकेश, रोहड़ू के राजन, कोटखाई के कनव शामिल हैं।
ब्वॉयज टीम में इन्हें मौका