- Hindi News
- धामी से 25 हजार की नगदी समेत चांदी के गहने चुराए
धामी से 25 हजार की नगदी समेत चांदी के गहने चुराए
भास्कर न्यूज - शिमला
हलोग धामी के साथ लगते खेल चोरा में एक मकान से बदमाशों ने चांदी के गहनों समेत 25 हजार रुपए की नगदी साफ कर डाली। बदमाशों ने घर खाली पाकर इसके ताले तोड़ दिए
और इस वारदात को
अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार यह पुराना घर हेमा नंद का है जो बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुए हैं। हेमा नंद और परिवार कुछ दिन से साथ लगते नए मकान में रह रहे थे। पुराना मकान कई दिन से खाली था। हेमानंद और परिवार के दूसरे लोग कभी कभी पूजा के लिए यहां आते थे।
शनिवार को जब हेमानंद यहां पहुंचे तो देखा कि घर और ट्रंक का ताला टूटा था। ट्रंक से चांदी की
पायल, कान की बालियां और 25 हजार रुपए
गायब थे।
बीएसएनएल से रिटायर्ड कर्मी के घर में सेंध