पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी भी कीमत पर बढऩे नहीं देंगे फीस

किसी भी कीमत पर बढऩे नहीं देंगे फीस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला - एचपीयू एससीए ने प्रस्तावित फीस वृद्धि का विरोध किया है। एससीए ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जून माह में फीस बढ़ोतरी की गई तो वह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। एससीए अध्यक्ष राजन हारटा का कहना है कि फीस बढ़ाने के लिए जो कमेटी तैयार की गई है, वह इस फैसले को तुरंत वापस ले। एचपीयू फीस बढ़ाने का जो निर्णय ले रही है, वह गलत है। कभी रूसा सिस्टम को छात्रों पर थोपा जाता है तो कभी फीस बढ़ोतरी की बात की जा रही है। उनका कहना है कि सरकार यूनिवर्सिटी को बजट नहीं दे रही है, ऐसे में छात्रों पर फीस बढ़ोतरी को थोपा जाना गलत है। एससीए सचिव पियुष सेहवाल का कहना है कि यूनिवर्सिटी का विजन-20 फीस वृद्धि कर पूरा नहीं हो सकता है। इसके लिए नई योजनाएं तैयार करने की जरूरत है। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर कुलपति 25 फीसदी फीस बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। विजन पूरा करने के नाम पर छात्रों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। वर्ष 2013 के सत्र मेें 10 फीसदी फीस बढ़ाई गई थी। इस वर्ष 15 फीसदी अधिक फीस बढ़ाने की तैयारी की गई है। उधर, जिला शिमला एसएफआई इकाई ने नगर निगम के डिप्टी मेयर को ज्ञापन सौंपा।