पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें न मानने पर अनशन करेंगे कृषक मित्र

मांगें न मानने पर अनशन करेंगे कृषक मित्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला - तीन सालों से बिना वेतन के काम करने वाले कृषक मित्रों ने आमरण अनशन करने की तैयारी कर ली है। कृषक मित्रों का कहना है कि सरकार ने अभी तक उन्हें वेतन नहीं दिया है। जिससे उन्हें अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा करने के लिए कृषक मित्र यूनियन ने प्रदेश इंटक पदाधिकारियों के साथ बुधवार को राजीव भवन में एक बैठक रखी है, जिसमें कृषक मित्रों की मांगों को प्रदेश सरकार के सामने रखे जाने के बारे में रणनीति तैयार करेंगे। प्रदेश कृषक मित्र यूनियन के अध्यक्ष राम लाल शर्मा का कहना है कि उन्हें कृषक मित्रों को 2 अक्टूबर 2010 को नियुक्ति दी गई थी, लेकिन तब से लेकर अब तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे मांगों को लेकर कई बार प्रदेश सरकार के पास जा चुके हैं, लेकिन उन्हें सरकार की ओर से आश्वासन ही दिए गए हैं। सरकार कृषक मित्रों को न ही तो वेतन दे रही है और न ही उनके लिए नीति बना रही है। राम लाल शर्मा ने बताया कि बुधवार को होने वाली बैठक के बाद कृषक मित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार से भेंट करेगा और इस दौरान सरकार ने उनकी मांगे ने मानी तो प्रदेश भर में कार्यरत 3243 कृषक मित्र आमरण अनशन करेंगे।