- Hindi News
- शिमला मंडल भाजपा ने संकल्प अभियान किया शुरू
शिमला मंडल भाजपा ने संकल्प अभियान किया शुरू
भास्कर न्यूज - शिमला
प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के प्रचार के लिए एक नोट-कमल को वोट अभियान शुरू किया। शिमला से शुरू किए गए इस अभियान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रभारी बलवीर पुंज का कहना है कि लोकसभा चुनाव में देश व प्रदेश की जनता से भाजपा के पक्ष में धन और मत से समर्थन मांगा जाएगा। जनसंपर्क अभियान का मकसद है कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाना है।
इसके लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करके अपने बूथ से भाजपा चारों उम्मीदवारों को जीत दिलाकर नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करे। इसके लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पुंज का कहना है कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रही है। हमें फिर भी अति उत्साह में नहीं रहना चाहिए। हमें प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करके नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदान करने की अपील करनी होगी। इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एक संकल्प लेकर जाना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश के चारों लोकसभा सीटों को जीतकर नरेन्द्र मोदी की झोली में डालनी है। मुझे पांच साल में सांसद निधि से 19 करोड़ रुपए मिले। इसमें से शिमला जिलाधीश के माध्यम से मैंने पूरे 19 करोड़ जनता की भलाई के लिए बांट दिए।
शिमला के विधायक सुरेश भारद्धाज ने कहा कि अब मोदी के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेसनीत यूपीए के भ्रष्टाचार, महंगाई और घोटालों से देश की जनता को राहत मिलेगी।