पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 फीसदी किराया कम करने का प्रस्ताव तैयार

10 फीसदी किराया कम करने का प्रस्ताव तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
प्रदेश के लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने 10 फीसदी किराया कम करने का प्रस्ताव तैयार किया है। चार महीने पहले प्रदेश सरकार ने किराये में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। अब इसमें 10 फीसदी तक कटौती करने के बारे में प्रस्ताव मंत्रिमंडल में ले जाया जा रहा है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद ही किराये कम होगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने प्रधान सचिव परिवहन के संजय मूर्ति और निगम एमडी आरएन बत्ता को किराया कम करने का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए थे ताकि मंत्रिमंडल में इस मामले को ले जाया जा सके।
अभी यह है किराया
प्रदेश सरकार ने अभी पर किलोमीटर प्रति पैसेंजर 1.45 रुपए किराया लिया जा रहा है। अगर मंत्रिमंडल 10 फीसदी किराये के कम करने की मंजूरी देता है तो प्रति किलोमीटर सवारियों से 1.30 वसूल किए जाएंगे। गौरतलब है कि चार महीने पहले पहले सवारियों से 1.11 रुपए वसूले जा रहे थे। इसके अलावा न्यूनतम किराया अभी 3 रुपए लिया जा रहा है। तीन महीने पहले न्यूनतम किराया 2 रुपए लिया जाता था। निजी ऑपरेटरों की मांग पर किराया 1.45 रुपए प्रतिकिलोमीटर किया गया था।
निजी ऑपरेटरों पर पड़ेगी मार
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने निजी बस ऑपरेटरों की मांग के चलते बस किराये में बढ़ोतरी की थी। जनता पर इसका बोझ न पड़े इसके चलते सरकार इस मांग को नकार रही थी। अब लोगों को राहत देने के लिए कटौती का प्रारूप तैयार किया है।
हड़ताल के दौरान की घोषणा
बाली ने किराये में कटौती की घोषणा उस वक्त की जब निजी बस ऑपरेटर और टैक्सी यूनियन पैसेंजर और गुड्स टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर हड़ताल पर थे। उन्होंने बताया कि किराये में बढ़ोतरी भी निजी ऑपरेटरों की मांग पर ही की गई थी। एचआरटीसी के एमडी आरएन बत्ता ने बताया कि किराये कटौती का प्रस्ताव मंत्रिमंडल में जाएगा।



प्रदेश सरकार बजट सत्र से पहले किराया कम करने जा रही है। फरवरी में होने जा रही बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें किराया कटौती के प्रस्ताव को लाया जा रहा है। किराया कम होने से प्रदेशवासियों को कुछ राहत मिलेगी।

बजट सत्र से पहले कम होगा किराया

मंत्रिमंडल में मंजूरी के लिए लाया जा रहा प्रस्ताव